पीएम-आशा में 28 फरवरी तक पंजीयन

कवर्धा| जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान यानी प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में पंजीयन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर किया जा रहा है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की फसल बोने वाले किसान और रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना, मसूर और सरसों की बुवाई करने वाले कृषक इस योजना के पात्र हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *