पीएम आशा योजना के लिए पंजीयन 28 तक

कुंडा| पीएम आशा योजनांतर्गत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, सरसों उगाने वाले किसानों का पंजीयन 28फरवरी 2026 तक होगा। भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य जिसके तहत खरीफ फसल अरहर 8 हजार रुपए, मूंग 8768 रुपए, उड़द 7800 रुपए, मूंगफली 7263 रुपए, सोयाबीन 5328 रुपए, रबी फसल के तहत चना 5875 रुपए, मसूर 7000 रुपए तथा सरसों 6500 रुपए फसल समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके लिए किसान अपने सभी दस्तावेज के साथ संबंधित संबंधित सेवा सहकारी समिति में 28 फरवरी तक पंजीयन करा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *