पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी:राजनांदगांव में 1.05 लाख किसानों तक पहुंची 22.61 करोड़ की मदद, योजनाओं की दी गई जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इसके तहत राजनांदगांव जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रुपए का भुगतान आधार बेस्ड प्रणाली से किया गया। जिले में इस दिन को पीएम किसान दिवस के रूप में मनाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को अरहर मिनी किट, केसीसी कार्ड और स्वाइल हेल्थ कार्ड भी वितरित किए। कार्यक्रम में ग्राहक सेवा केन्द्र के स्टॉल पर किसानों को जीरो बैलेंस पर प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने की जानकारी दी गई। अटल पेंशन योजना के लाभ के बारे में भी बताया गया। फसल सुरक्षा और फसल बीमा के बारे में जानकारी दी उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में एफपीओ, हिन्दुस्तान फार्मर्स कंपनी लिमिटेड के परंपरागत उत्पाद उपलब्ध थे। इनमें देशी चना, ग्रीन राइस, मसूर, धनिया पत्ती, कोदो, चावल और कुटकी शामिल थे। फसल बीमा पाठशाला के अंतर्गत किसानों को फसल सुरक्षा और फसल बीमा के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल पर फार्मर रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम में धान में कीट-रोग प्रबंधन, मक्का की वैज्ञानिक खेती, लघु धान्य फसल और नैनो उर्वरक के बारे में जानकारी दी गई। पशु स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। किसानों को बैकयार्ड कुक्कुट पालन की विस्तार से जानकारी किसानों को बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना और अनुदान पर डेयरी उद्यमिता विकास योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने ऑर्गेनिक फूड प्लाजा के स्टॉल पर बेल शर्बत, ज्वार लड्डू, बाजरा लड्डू, ज्वार-बाजरा-रागी लड्डू और मल्टी ग्रेन भाखर बड़ी जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए। सरसों-1, इंदिरा मटर-01, राजीव लोचन अरहर, गेहूं GW-451 और धान महामाया सहित कई उन्नत किस्मों के बीज किसानों के लिए उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर ड्रोन की मदद से नैनो उर्वरक का छिड़काव कर उसका लाइव प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *