पीएम की दिवंगत माता पर टिप्पणी करना निंदनीय और दंडनीय: सांसद

कवर्धा| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सिग्नल चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू ने किया। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी ने देशभर की माताओं को आहत किया है। कांग्रेस का राजनीतिक पतन तय है। प्रधानमंत्री की दिवंगत माता पर टिप्पणी करना निंदनीय और दंडनीय है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को देश से माफी मांगनी होगी। प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री संतोष पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, जसविंदर बग्गा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, विजय पटेल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *