पीएम के प्रोग्राम में 6000 कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर:मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विधानसभा वार लक्ष्य तय किया

भाजपा सरकार के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राइजिंग राजस्थान को लेकर एससी एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा करौली पहुंचे। इस दौरान मीणा ने सपोटरा सहित विभिन्न स्थानों पर बैठक लेकर 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित प्रदेश दौरे को लेकर चर्चा की। इस दौरान करौली में एक मैरिज गार्डन में आयोजित प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। मीणा ने कहा कि भजनलाल मंत्रिमंडल के एक साल का परिणाम उत्कर्ष रहा है। राइजिंग राजस्थान समिट में भजनलाल सरकार 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए हैं। नरेंद्र मोदी का विकसित भारत बनाने और ना खाऊंगा ना खाने दूंगा का संकल्प पूरा हो रहा है। राजस्थान में राइजिंग इन्वेस्टमेंट सबमिट के साथ राजस्थान से शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा करौली जिले में पीडब्ल्यूडी के लिए 85 करोड़ रुपए की लागत से करौली से हिंडौन, महूवा से गंगापुर, हिंडौन बयाना, भरतपुर करौली में बायपास सड़क की घोषणा के कार्य की डीपीआर के लिए 40 लाख रुपए, 60 करोड़ की लागत से सलेमपुर से बालोती -डाबरा शेखपुरा, बड़वासन देवी, नरौली, कैलादेवी हाई लेवल सड़क, 25 करोड़ की लागत से हाड़ोती- महावीर जी, खेड़ा सड़क -गंभीर नदी पर करौली में उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य योजना की गई है। 22 करोड़ की लागत से मोठियापुर से जगर वाया हरि रामपुर सड़क निर्माण के चौड़ाइकरण, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की राशि को स्वीकृत किया गया है। 11 करोड़ की लागत से चौड़ा गांव जोड़ली, पहाड़पुर, बुकना नगर परिषद- नगर पालिका क्षेत्र में अतिरिक्त से क्षतिग्रस्त ग्रस्त सड़कों के 6 पॉइंट 84 किलोमीटर लंबाई में राशि 540 करोड़ की लागत से 25 का स्वीकृत किए गए हैं। 3 करोड़ की लागत से करौली हिंडौन स्टेट हाईवे 22 पर फोरलेन उच्च स्तरीय पल एवं करौली में बाईपास निर्माण की घोषणा की डीपीआर बनाकर एनडीए जारी की जा चुकी है। करौली मुख्यालय पर स्थित महाविद्यालय में पाठ्यक्रम शुरू किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। करौली जिले के मुख्यालय पर स्थित महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस के विषय शुरू किए जाने को आदेश जारी किया जा चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी की 17 दिसंबर को जयपुर में आगमन को लेकर करौली जिले से 6000 से ज्यादा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। प्रत्येक विधानसभा से लगभग 15 सौ से 2000 का कार्य कर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा है। प्रेस वार्ता के दौरान करौली जिला संगठन प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष पहलाद सिंगल, कैलाश चंद शर्मा, महेंद्र मीणा, भाजपा जिला प्रवक्ता- मीडिया संयोजक मुकेश सालोत्री, जिला मीडिया शहर संयोजक योगेंद्र सिंघल भी उपस्थित रहे। राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर एवं 17 दिसंबर को नरेंद्र मोदी जी के आगमन की तैयारी को लेकर भी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक विधानसभाओं के पदाधिकारीयों 17 दिसंबर को बसों के द्वारा बसों से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। लाभार्थियों को भी जयपुर में पहुंचने का इस कार्यक्रम में लक्ष्य रखा गया है। जिसमें बूथों के अध्यक्ष एवं बूथों की समितियां भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस बैठक करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि सिंह मीणा, रमेश राजोरिया, जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह बैंसला, सुरेश शुक्ला, पुष्पेंद्र सैनी, विधानसभा संयोजक योगेश शर्मा, करौली शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, बालकृष्ण पंनवरिया, खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी, शोभा तिवारी, जयेंद्र सिंह एडवोकेट, अनुप शर्मा, अजय पाल, रामेंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह, सुशील शर्मा, मनोज तिवारी, मुकेश पचोरी, अशोक वर्मा, दीनदयाल शर्मा, गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा, करौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बंधु भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *