पीएम फसल योजना की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी आयोजित:कलेक्टर ने कहा- वित्तीय संस्थान 31 दिसंबर तक ऋणी किसानों का फसल बीमा करें

सिरोही में पीएम फसल योजना की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बैंकर्स और वित्तीय संस्थाओं को प्राथमिकता से ऋणी किसानों का बीमा योजना के दिशा निर्देशानुसार और टाइम लाइन के अनुरूप किसानों का बीमा किए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में ऋणी और गैर ऋणी किसान 31 दिसंबर तक स्वैच्छिक आधार पर बीमा करवा सकेंगे। कलेक्टर चौधरी ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को बीमा योजना में जोड़ने के लिए विभाग, बैंकर्स और अन्य स्टेक होल्डर्स को प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान फसल बीमा पर जागरूकता के लिए जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। संजय तनेजा संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सिरोही ने फसल बीमा पर विस्तार से बताया और फसल अवधि में बीमा अंतर्गत घटना गठित होने पर कृषक रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन 14447 पर संपर्क किए जाने की जानकारी दी। एग्रीकल्चर इंश्योंरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के जिला समन्वयक आरपी यादव ने विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सिरोही प्रकाश चन्द अग्रवाल ने प्रीमियम का मात्र डेढ़ प्रतिशत हिस्सा देकर फसल के दौरान होने वाले जोखिम के कवर करने से किसान के लिए लाभकारी योजना होना बताया। जिन किसानों ने ऋण नहीं लिया है, वे कृषक नकद पर अपना बीमा ई-मित्र केंद्रों से प्रीमियम राशि जमा करवा सकते हैं। नवीन परिवर्तन के अनुसार भूमिधारक किसान से ओटीपी लेकर ही नकद प्रीमियम राशि लेकर बीमा किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *