पीएम श्री केंद्रीय स्कूल की छात्राओं के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए

भास्कर संवाददाता | पाली पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पाली में कक्षा 6 से 11वीं तक की छात्राओं के लिए एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना व उन्हें आत्मरक्षा की आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराना रहा। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक कुसुम सैन, सहायक प्रशिक्षक कीर्ति सैन और कालिका पेट्रोलिंग टीम की सदस्य राधा विश्नोई ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षिकाओं ने छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में बचाव के व्यावहारिक तरीके, शारीरिक सजगता और आत्मविश्वास बनाए रखने के विशेष गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार साधारण वस्तुओं के उपयोग और मानसिक सतर्कता से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। स्कूल के प्राचार्य एचएल मीणा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का कौशल सीखना अनिवार्य है। यह न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि उनमें अदम्य साहस और आत्मविश्वास भी भरता है। उन्होंने घोषणा की कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल में ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार होंगे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रशासन द्वारा सभी प्रशिक्षिकाओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *