भास्कर न्यूज | चित्तरंजन पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चित्तरंजन में शुक्रवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन उल्लास, भावनाओं और उत्साह के माहौल में किया गया। कार्यक्रम ने विद्यालय परिवार को एक साथ भावुक और गर्वित कर दिया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से वातावरण को जीवंत बना दिया। इसके पश्चात बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय जीवन की यादगार पलों को साझा किया। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन, मित्रों के साथ बिताए समय और विद्यालय से मिले संस्कारों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीवन में लक्ष्य निर्धारण, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के महत्व पर बल देते हुए आशीर्वचन दिए। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती टेक धारनी ने अपने संबोधन में अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की नई पारी में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा 11वीं के छात्र शिवा रजक एवं छात्रा अदिति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन छात्रा अंजली आशी आचार्या ने प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को स्नेहपूर्ण विदाई दी। विदाई के इस भावुक क्षण में जहां एक ओर बिछड़ने की कसक थी।


