पीएम श्री विद्यालय के शिक्षक कालोनी की दशा अति जर्जर

पीएम श्री विद्यालय के शिक्षक कालोनी की दशा अति जर्जर
कभी भी हो सकती है गंभीर दुर्घटना

संजय श्रीवास आर्यावर्त समाचार संवाददाता

अमरकंटक। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक एकमात्र पुराने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के आवास क्वार्टर की दशा अति जर्जर है वर्षों से शिक्षक कॉलोनी के भवन का जीर्णोद्धार मरम्मत नहीं कराया गया है फल स्वरुप उक्त आवासीय भवन अपनी दशा का बखान स्वतरू  ही कर रहा है  ऐसे ही जर्जर खंडहर हो चुके भवन में विद्यालय में कार्यरत शिक्षक रहने को मजबूर हो रहे हैं भवन की दशा अति दयनीय है उक्त आवासीय भवन कभी भी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं इससे शत प्रतिशत  दुर्घटना संभावित है कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है इस दिशा में भवन का सुधार मरम्मत कराई जाने का विभाग ने ध्यान नहीं दिया है। उल्लेखनीय है कि उक्त आवासीय भवन तत्कालीन बी टी आई  के नाम पर लगभग 50 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था  उसी के कर्मचारी उक्त भवन में रहते रहे हैं पवित्र नगरी अमरकंटक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रारंभ हुआ तभी से शिक्षक आवास के रूप में कार्य करने लगा और चाल नुमा बने  शिक्षक कॉलोनी भवन में शिक्षकों को आवंटित किया जाने लगा वर्तमान समय में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की उपाधि दी गई और संस्था संचालित है पवित्र नगरी अमरकंटक नगर परिषद के वार्ड क्रमांक दो नाका बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर विद्यालय एवं शिक्षक आवास कॉलोनी है सभी कुछ परिवर्तित हो गया लेकिन शिक्षकों के रहने का आवास भवन की मरम्मत सुधार जीर्णोद्धार के विषय में किसी ने भी शुधि नहीं ली  इसके चलते भवन और भी अति जर्जर हो गया है उक्त आवास में रहने वाले शिक्षक जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हो रहे और उसी में टीना तिरपाल डालकर काम चला रहे दीवार भी जगह-जगह टूट रहे तथा खिड़की  दरवाजे  भी काम के लायक नहीं रहे । पवित्र नगरी अमरकंटक के विकास की योजनाएं बनाई जा रही हैं वहीं दूसरी ओर राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के आवास का भवन का नवीन निर्माण या मरम्मत सुधार की दिशा में अब तक कोई कारगर कार्यवाही नहीं हुई है क्या विभाग या शासन किसी गंभीर घटना दुर्घटना की राह देख रहा है और तब ही जागेगा और शिक्षक आवासीय कॉलोनी का मरम्मत  कराएगा। मुख्य मार्ग नाका में दर्जन से अधिक तथा बाराती में भी शिक्षक क्वार्टर की दशा अति जर्जर है। माह जून में विद्यालय पुनरू प्रारंभ होंगे  इसमें ही शिक्षक रहने को मजबूर होंगे अभी छुट्टियों में विद्यालय के शिक्षक अपने घरों में छुट्टियां मनाने में मशगूल है। आते ही उन्हें उसी टूटे-फूटे भवन में रहना मजबूरी भरा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *