पीएम श्री स्कूल बतरा के बच्चों का व्यावसायिक भ्रमण, खेती से लेकर कम्प्यूटर की जानकारी मिली

बरौल | भैयाथान विकासखंड के ग्राम बतरा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय द्वारा पूर्व व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत भ्रमण का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य के स्वरोजगार और कौशलों के प्रति जागरूक करना था। भ्रमण दल को ग्राम सरपंच आनंद सिंह आर्मो और शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हीरालाल राजवाड़े ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को नई दिशा मिलती है और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं। संकुल प्राचार्या के. मिनी प्रसन्ना की अध्यक्षता और प्राचार्य गोवर्धन सिंह के नेतृत्व में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों का बारीकी से अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान बच्चों को खेती से लेकर आधुनिक तकनीक की जानकारी मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *