पीएयू में दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में 3500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे

पीएयू परिसर में आयोजित दलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में 3500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए। नए साल पर पीएयू परिसर में सिंगर दलजीत दोसांझ का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में करीब 40 हजार से 45 हजार लोगों के आने की सूचना है। इसे लेकर सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई है। इसे लेकर रविवार को डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने पीएयू में कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। डीसी जोरवाल ने कहा कि 3500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। 750 प्राइवेट सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। कॉलेज परिसर में पार्किंग बनाने के साथ ही स्कूलों में पार्किंग बनाई गई है। पीएयू के गेटों पर एंट्री से संबंधित सूचना चस्पा की गई है जिसमें टिकट की कैटेगेरी का उल्लेख किया गया है। साफ-सफाई के इंतजाम को लेकर डस्टबिन रखे जाएंगे जिसमें गीला और सूखा कूड़ा डाला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *