भास्कर न्यूज | लुधियाना पीएयू में 17वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम माई भारत, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और गृह मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया। समापन समारोह की मुख्यातिथि प्रगति वर्मा आईएएस प्रशिक्षु रहीं। जबकि जसदेव सिंह सेखों सहायक आयुक्त ने अतिथि विशिष्ट के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान रश्मीत कौर उप निदेशक, माई भारत, लुधियाना ने सात दिवसीय गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 200 आदिवासी युवाओं ने भाग लिया, जो बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, मोहला–मनपुर–अंबागढ़ चौकी, सुकमा, वेस्ट सिंहभूम, बालाघाट, कंधमाल, मलकानगिरी एवं कालाहांडी जिलों से आए थे। कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार विजेताओं सहित प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। ओडिशा टीम की प्रथम पुरस्कार प्राप्त सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समारोह को आकर्षक बनाया। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।


