पीएलएफआई जोनल कमांडर ने सरेंडर कर चुके नक्सली से मांगी 25 लाख की रंगदारी

तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रहने वाले एक सरेंडर किए गए नक्सली से पीएलएफआई के जोनल कमांडर के नाम पर 25 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। इस संबंध में तुपुदाना के पुगरू में रहने वाला मंटू महतो उर्फ मंटू साहू ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि वह मूल रूप से खूंटी के मुरहू का रहने वाला है। उसे 26 जून को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह पीएलएफआई का जोनल कमांडर राजेश यादव बोल रहा है। उसने मंटू महतो को कहा कि तुम जमीन का काम कर रहे है। तुम लोगों ने एक जमीन का एग्रीमेंट किया था। जिसका खाता नंबर व अन्य जानकारी उसने दी। फिर कहा कि इस जमीन के एवज में तुम हमको 25 लाख रुपए रंगदारी दे दो। अगर नहीं दी तो उसी जमीन पर जान से मार देंगे। 29 जून को घर पर आकर फायरिंग की : पुलिस को उसने जानकारी दी है कि तीन दिन बीतने के बाद 29 जून को उसके घर पर स्कूटी से दो अज्ञात व्यक्ति आए। उन दोनों ने घर पर आकर बंदूक से चार गोली चलाई और वहा से भाग निकले। इसके बाद 30 जून को फिर शाम में 08.40 बजे एक अजात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि चिट्ठी पत्तर मिल गया है ना। कहा कि अगर तुम पैसे नहीं देते हो तो अबकी बार गोली सही जगह चलेगी। पुलिस छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *