जशपुरनगर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) से जल्द ही कोर्ट मैनेजर और उद्योग विभाग के विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकलेगी। इसके लिए कुछ दिन पहले प्रस्ताव मिल चुका है। इसके अनुसार पीएससी से भर्ती की तैयारी की जा रही है। यह पहली बार है जब कोर्ट मैनेजर भर्ती के लिए पीएससी से आवेदन मंगाए जाएंगे और परीक्षा ली जाएगी। वहीं दूसरी ओर राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 30 दिसंबर तक फॉर्म भरे जा सकते हैं।


