कवर्धा|जिला में सबसे बड़ा कॉलेज शहर का पीजी कालेज है। जहां के ग्राउंड में ऑडिटोरियम भवन के पास गंदगी का आलम है। ऑडिटोरियम भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सेमीनार व अन्य आयोजन होते है। भवन के भीतर की स्थिति ठीक है। लेकिन, बाहर में लोगों द्वारा कचरा, प्लास्टिक के बॉटल, रैपर को फेंक दिया जाता है, जिससे यहां आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। – मंजू दास, कवर्धा


