कोरबा| अनाधिकृत रूप से संचालित होने वाली दुकानों से गवर्नमेंट पीजी कॉलेज भी सुरक्षित नहीं है। कॉलेज के मुख्य गेट को छोड़ दें तो शेष सभी प्रवेश द्वार पर कोई न कोई दुकानदार अपनी दुकान सजाए बैठे रहता है। साथ ही कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर बाउंड्रीवाल से लगी अनेक दुकानें सजती हैं। इसमें कुछ ऐसी दुकानें भी हैं जो नियम के विपरीत संचालित होती हैं। ऐसी दुकानों में खाने पीने के सामान तो बिकते ही हैं धूम्रपान की सामग्री भी खुलेआम बिकती है। जिसके कारण कॉलेज के छात्रों के साथ ही बाहरी लोगों का भी वहां जमावड़ा लगा रहता है। सबसे बड़ी समस्या कॉलेज में दो गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए है। हॉस्टल के दोनों ओर ऐसी दुकानों के कारण वे सुरक्षित नहीं हैं। दूसरी ओर से उनके लिए जो प्रवेश द्वार है उसका उपयोग उनके अलावा बाहरी लोग भी करते हैं। जबकि प्रवेश द्वार पर सुरक्षा पोस्ट होने के बाद भी आज तक वहां किसी तैनाती प्रबंधन नहीं कर पाया है। बाउंड्रीवॉल के बाहर होटल अंदर बना लिया है निवास गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में अतिक्रमण की यह स्थिति है कि सड़क के बाहर होटल संचालित होता है और उसके संचालक ने अंदर से ही सीढ़ी लगाकर कॉलेज के अंदर स्थायी निवास बना लिया है। जिससे आना जाना करते हैं। जबकि इस होटल व उसके रहने के स्थान से कुछ ही दूरी मेडिकल कॉलेज की छात्राएं कैंपस में बने हॉस्टल में रहती हैं। इससे हॉस्टल की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़ा होता है।


