पीजी कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन:मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग ने किया उद्घाटन, राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई

राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर पीजी कॉलेज में प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग ने किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश राय सापेला, एसडीएम हरिसिंह देवल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि भजनलाल शर्मा के प्रभावी नेतृत्व में राज्य सरकार ने 1 वर्ष में आम जन के अनुरूप काम करके दिखाया है। इसी क्रम में राज्य सरकार के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ 1 वर्ष परिणाम उत्कर्ष की थीम पर कॉलेज परिसर में प्रदर्शनी आयोजित की गई है। राज्य सरकार ने अपने पहले वर्ष में ही निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का भव्य आयोजन किया। ऐसा पहली बार हुआ है कि स्थानीय निवेशकों को साथ जोड़ने के लिए 50 जिलों में इन्वेस्टर मीट का आयोजन भी किया गया। राइजिंग राजस्थान समिट में करीब 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए गए। 5 वर्षों में राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लक्ष्य को सामने रखते हुए पूंजीगत में 65 प्रतिशत की वृद्धि इस वर्ष के बजट के माध्यम से की गई। इस दौरान विधायक समाराम गरासिया, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *