पीटीईटी के ऑनलाइन आवेदन शुरू

झुंझुनूं | बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली पीटीईटी प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो हुर्ई है। नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है। समन्वयक के मुताबिक पीटीईटी – 2026 में स्नातक के बाद 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए ही आवेदन खोले गए हैं। अभ्यर्थी https://ptetvmoukota 2026.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क 500 रुपए जमा कराने के लिए ऑनलाइन पेमेंट डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई से किया जा सकता तथा सफलतापूर्वक ऑनलाइन भुगतान के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की हार्ड कोपी प्रिंट कर संभाल कर रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *