कोरबा | नगर पालिका बांकीमोंगरा के मतदान क्रमांक 26 से पीठासीन अधिकारी नासिन बाई भारद्वाज 10 फरवरी को शाम 7 बजे से अनुपस्थित पाई गईं। जिला पंचायत सीईओ व नोडल अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी को नोटिस जारी किया है। तीन दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल घुड़देवा की हेड मास्टर नासिन बाई भारद्वाज की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी। उन्हें दल क्रमांक 6 मतदान क्रमांक 26 में पीठासीन अधिकारी बनाया था। चुनाव सामग्री वितरण के बाद मतदान केंद्र में ही रुकना था, लेकिन जब रिटर्निंग ऑफिसर और सेक्टर अधिकारी पहुंचे तो पीठासीन अधिकारी गायब मिलीं। इस वजह से नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारी नजदीक होने के कारण रात में घर भी चले गए थे।


