धमतरी| मकई तालाब को मरीन ड्राइव की तर्ज पर सौंदर्यीकरण के लिए सीमांकन कार्य अंतिम चरण पर है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व-नजूल और नगर निगम की टीम अब तक कई दौर की नापजोख कर चुकी है। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के मनीष साहू की टीम भी पहुंचकर फ्रंट लाइन की दुकानों की नापजोख की।


