राजनांदगांव | फरवरी माह आधा बीत जाने के बाद भी पीडीएस की दुकानों में चावल का भंडारण नहीं किया जा सका। ऐसे में राशन कार्ड धारी हितग्राहियों को परेशानी हो रही है। कई परिवार इसी राशन पर निर्भर रहते है। धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में देरी होने के कारण चावल जमा नहीं हो पाया। वहीं मिलर्स ने बीते साल का भी चावल जमा नहीं किया। इस व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है। -निखिल वर्मा, राजनांदगांव


