भास्कर न्यूज | मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गांव स्थित गुलाब गार्डन खेल के मैदान में 30 जनवरी से चल रहे स्व मुन्नर- अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को संपन्न हुआ। फाइनल मैच पीपरखाड़ की टीम एवं पटखौलिया की टीम के बीच खेला गया।जिसमें टॉस जीतकर पटखौलिया की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। जिसके बाद पहले बैटिंग करते हुए पिपरखाड़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 152 रन बनाकर स्कोर खड़ा किया।जिसे जवाबी पारी खेलते हुए पटखौलिया की टीम ने 5 पांच विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल की और शील्ड पर कब्जा जमा लिया। दोनों टीमों के बीच काफी रोचक खेल का प्रदर्शन किया गया।इसके बाद मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मोरबे पंचायत मुखिया निर्मला देवी,मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, राणाडीह मुखिया ललित बैठा,कांडी जिपस प्रतिनिधि सुजीत कुमार खेल के आयोजन कर्ता अनुप कुमार सिंह एवं दिनेश कुमार,करमडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंतखाब खां , बोदरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, रामपुर पंचायत प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से विजेता टीम के कप्तान विजेता ट्रॉफी के साथ 21000 नगद रुपए राशि देकर सम्मानित किया गया। वही उपविजेता टीम को उपविजेता ट्रॉफी एवं ₹11000 देकर सम्मानित किया गया। जबकि मैन ऑफ द मैच राजा को एवं मैन ऑफ द सीरीज पटखौलिया टीम के खिलाड़ी नवल कुमार को दिया गया।इस खेल में अंपायर की भूमिका में राजू कुमार सिंह एवं भीम कुमार जबकि कमेंटेटर में मनू एवं बबलू भारती तथा अमन सिंह ने निभाई। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने सबसे पहले दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल में खिलाड़ियों को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए, हार जीत तो लगी रहती है। दोनों टीमों की खेल की काफी प्रशंसा की। वही खेल कमेटी के सदस्यों के द्वारा खेल मैदान को और अच्छे से बनाने की मांग विधायक से की गई।जिसमें विधायक ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि खेल का मैदान को बनवाया जाएगा,जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।जिससे उन्हें अपना खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शन करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने अपने विधायकी काल की विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को विधायक मद की राशि को पूर्व से बंदरबांट करने की आदत हो गई है ,जो विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास पर प्रश्नचिन्ह लगाते आया है।पर अब ऐसा नहीं हो पायेगा,विकाश ही विकास दिखेगा। इस मौके पर राजू सिंह, विकास सिंह, अवधेश सिंह, रामयस सिंह, प्रमोद सिंह, सिद्धि सिंह, सत्येंद्र सिंह, सेवा निवृत्त एसडीओ कामेश्वर राम, विनय प्रजापति, रामचंद्र राम, श्याम सुंदर पांडेय, सुबोध सिंह, धनंजय सिंह सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।


