भास्कर न्यूज| धमतरी
नगरी ब्लाक के पीपरछेड़ी के कमार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं मिली है। कमार परिवारों को पीएम जनमन योजना के तहत 2.20 लाख रुपए दिए जाते हैं, जिनमें से सिर्फ 1 लाख रुपए ही है। राशि दिलाने की शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। मोहिनी, तिहारबती, परमिला, शंकरलाल, सुकारो, घुरवा, अशोक, दुलोरीन, प्रेमकुमार ने कहा कि कुर्रीडीह के आश्रित गांव पीपरछेड़ी में निवासरत हैं। यहां कमार परिवारों का प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। आवास निर्माण के लिए 1 लाख रुपए राशि मिली है, इसके बाद का तीसरी और चौथा किस्त नहीं मिली है। डेढ़ माह से राशि नहीं मिलने से परेशान है। ईंट, गिट्टी, छड़, सीमेंट व मजदूरों का मजदूरी भुगतान रुका हुआ है। अब सभी राशि मांगने लगे। पंचायत में राशि दिलाने की मांग की गई थी, उन्होंने ने भी कुछ जवाब नहीं दिया। कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से शेष राशि जल्द भुगतान कराने की मांग की गई है। फार्म भरने के बाद भी नहीं मिली स्वीकृति : पीपरछेड़ी से पहुंची आसीन, निर्मला, देवकी बाई समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि गांव के उपरपारा में कई लोगों का आवास स्वीकृत हुआ है, जबकि 20 से अधिक परिवारों का आवास स्वीकृत नहीं हो पाया है। फार्म भर चुके हैं, पर आवास फार्म को स्वीकृत नहीं किया गया है। पंचायत में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। कच्चे मकान में रहने मजबूर हैं। जंगल क्षेत्र होने के बाद बंदर खपरैल, सीमेंट शीट को नुकसान पहुंचाते हैं। सभी परिवारों का जल्द आवास स्वीकृत कराने की मांग की गई है।


