पीपलवाड़ा गांव में चोरों ने मकान को बनाया निशाना:27 हजार की नगदी और सोने, चांदी के आभूषण चुराए

सवाई माधोपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर की समीपवर्ती रवाजंना डूंगर ग्राम पंचायत के पीपलवाड़ा गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने यहां मकान की ताले तोड़कर नगदी‌ व सोने चांदी के आभूषण चुरा लिये। जब परिवारजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद रवाजंना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पीपलवाड़ा गांव निवासी मकान मालिक लखपत मीणा ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने यहां से करीब 27 हजार रुपए की नगदी और सोने चांदी के आभूषण चुरा लिये। चोरों ने लोहे के बक्से का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, जन्तर और चांदी के कड़े चुरा लिये। घटना का पता लगने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रवाजंना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंच कर पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। फिलहाल मकान मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर जिले चोरों का आतंक छाया हुआ है। चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिससे लोगों ने गहरा रोष व्याप्त है। इनपुट – रामसिंह गुर्जर रवाजंना चौड़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *