पीरियड की बीमारी बताकर डॉक्टर ने किया रेप:जगदलपुर में कहा- सफाई हो गई, अब ठीक हो जाओगी, दोबारा क्लीनिक बुलाया तो दर्ज कराई FIR

छत्तीसगढ़ के बस्तर में डॉक्टर ने पीरियड्स की बीमारी ठीक करने के बहाने युवती से रेप किया है। डॉक्टर ने युवती से कहा था कि, तुम्हें पीरियड्स से संबंधित कोई बीमारी है। उसे बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया। फिर कहा कि अब कोई दिक्कत नहीं, ठीक हो जाओगी। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर का नाम श्रीनिवास राव (50) है। जो कि कोड़ेनार थाना क्षेत्र के डिलमिली में प्राइवेट क्लिनिक चला रहा है। 4 दिसंबर को बस्तर के एक गांव की 19 वर्षीय युवती क्लीनिक पहुंची थी। उसने डॉक्टर को बताया था कि, उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। जब डॉक्टर ने उससे पूछा कि क्या मासिक धर्म आने में समस्या है, तो उसने कहा कि नियमित रूप से नहीं आता है। क्लिनिक में ही किया रेप जिसके बाद डॉक्टर ने उसकी ये समस्या ठीक करने का भरोसा दिलाया। उससे कहा कि सफाई करनी होगी। इसलिए दोबारा क्लीनिक बुलाया। इसके बाद सफाई के नाम पर उसका रेप किया। दुष्कर्म कर कहा कि, अब ठीक हो जाओगी। युवती काफी डर गई थी। वो अपने घर चली गई। 3 से 4 दिन बाद डॉक्टर ने उसे फोन किया। इलाज के नाम पर फिर से क्लीनिक बुलाया। दोबारा बुलाया तो परिजनों को दी जानकारी युवती काफी डरी हुई थी। उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन 15 दिसंबर को पुलिस थाने पहुंचे। डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार इस मामले में कोड़ेनार थाना प्रभारी ने कहा कि, 17 दिसंबर को आरोपी डॉक्टर श्रीनिवास राव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि, डॉक्टर कोई MBBS नहीं था। बल्कि गांव में ही एक प्राइवेट क्लिनिक चलाता था। ………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में प्रिंसिपल, शिक्षक, रेंजर ने छात्रा से किया गैंगरेप: बोले- परीक्षा में पास करा देंगे, वीडियो बनाकर दी धमकी, सभी सस्पेंड, गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के MCB जिले में 11वीं की छात्रा से वहां के प्रिंसिपल, लेक्चरर, हेडमास्टर और डिप्टी रेंजर ने गैंगरेप किया। उसका वीडियो भी बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। अब थाने में छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, विभाग ने चारों आरोपियों को निलंबित कर दिया है। घटना जनकपुर थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *