पीलिया के 6 नए मरीज मिले, 100 से अधिक मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

शहर में पीलिया का प्रकोप अब एक वार्ड तक सीमित नहीं रहा है और संक्रमण के फैलाव की आशंका गहराने लगी है। सर्वाधिक प्रभावित मोमिनपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष शिविर आयोजित कर 100 से अधिक संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लिए हैं। नवागढ़ और मोमिनपुरा के बाद अब घुटरापारा में भी पीलिया के 6 नए मरीज मिलने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। इधर, नगर निगम की जल शाखा क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत में जुटी है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में नियमित सफाई और क्लोरीनेशन की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर जल आपूर्ति की निगरानी और शुद्धिकरण होता, तो संक्रमण इस स्तर तक नहीं फैलता। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने निगम आयुक्त, पार्षदों, स्वास्थ्य विभाग और जल शाखा के कर्मचारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यदि मामला केवल एक पाइप लाइन की खराबी तक सीमित होता तो संक्रमण एक ही क्षेत्र में रहता, लेकिन विभिन्न बस्तियों से मरीज मिलना व्यापक लापरवाही की ओर इशारा करता है। नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने कहा कि पानी के सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजे गए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से उबला पानी पीने और स्वच्छता बरतने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *