पीलीबंगा में वाहन चोरी का आरोपी युवक गिरफ्तार:चोरी की 7 बाइक बरामद, सूरतगढ़ और पीलीबंगा इलाके से की थी चोरी

जिले की पीलीबंगा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 चोरी की बाइक बरामद की हैं। आरोपी ने सभी बाइक टाउन थाना क्षेत्र, सूरतगढ़ और पीलीबंगा थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया है। पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पीलीबंगा वार्ड नंबर 6 निवासी भजनलाल ने 17 फरवरी को अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ अरशद अली के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर राज कंवर और सीओ रावतसर हंसराज बैरवा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने हनुमानगढ़ टाउन के चक 24 केएसपी से रविदास (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 7 चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस पूछताछ में सभी बाइक टाउन थाना क्षेत्र, सूरतगढ़ और पीलीबंगा थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया है। पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में एचसी संजय कुमार, एचसी राजकुमार और कॉन्स्टेबल मनोज कुमार की टीम शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *