पीली बाई नामदेव की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी

जांजगीर| जर्वे (बलौदा) की पीली बाई नामदेव, आयु 75 वर्ष, का 18 फरवरी की रात 12:30 बजे निधन हो गया। जीवनकाल में ही उन्होंने और उनके परिजनों ने अंगदान का संकल्प लिया था और इसका पंजीयन भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट www. notto. mohfw. gov. in पर कराया था। निधन के एक घंटे बाद, रात 1:30 बजे उनके बेटे राजकुमार नामदेव ने इसकी सूचना सद्गति सेवा संस्थान के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल साहू को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के नेत्र विभाग से संपर्क किया। विभाग प्रमुख सुचिता सिंह के मार्गदर्शन में नेत्र विशेषज्ञ संजय चौधरी और नेत्र सहायक अधिकारी धर्मेंद्र देवांगन की टीम तत्काल जर्वे (बलौदा) रवाना हुई। टीम ने सुबह 4:30 बजे तक नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *