कोरबी-चोटिया | कटघोरा वनमंडल के कोरबी परिक्षेत्र स्थित चोटिया में वन विभाग का हाथी नियंत्रण केन्द्र स्थापित है। मंगलवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रीनिवास राव ने जायजा लिया। वहां के सुविधाओं के बारे में वन अफसरों से जानकारी ली। पीसीसीएफ राव बैकुंठपुर और एसीबी जिले के दौरे से लौटते समय चोटिया के हाथी नियंत्रण केन्द्र में पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात वनरक्षकों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद कटघोरा के लिए रवाना हो गए। हाथी नियंत्रण केन्द्र का जायजा लेने के दौरान केंदई रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक दुबे, कोरबी चोटिया परिक्षेत्र सहायक सुनील कुमार िडक्सेना समेत वन कर्मचारी उपस्थित थे।


