पुडा पार्किंग से निकले वाहन लाडोवाली रोड के किनारे खड़े किए, सड़क हुई संकरी

जालंधर | अलास्का चौक से लेकर लाडोवाली रोड फाटक तक ट्रैफिक व्यवस्था में नई समस्या सामने आ गई है। कबाड़ वाहनों के कारोबारियों और रिपेयर वर्कशॉप संचालकों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े करने शुरू कर दिए हैं। सरकारी पॉलिटेक्निक के पास सड़क के किनारे बड़ी संख्या में कबाड़ वाहन जमा हो चुके हैं। इससे पहले पुडा कॉम्प्लेक्स का पार्किंग एरिया भी कबाड़ और खराब गाड़ियों से भर दिया गया, जिसके चलते आम लोगों को मजबूरन अपने वाहन सड़कों पर पार्क करने पड़ रहे हैं। अब सड़क किनारे आम नागरिकों के लिए पार्किंग की जगह लगातार कम होती जा रही है और हालात जटिल बनते जा रहे हैं। -कमलदीप सिंह, रेल विहार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *