पुण्यतिथि पर डॉ.खूबचंद बघेल को किया गया नमन

भास्कर न्यूज | तिल्दा-नेवरा स्थानीय कुर्मी बोर्डिंग छात्रावास नेवरा एवं तिल्दा-खरोरा मुख्य मार्ग पर डॉक्टर खूबचंद बघेल चौक में 22 फरवर को पुण्यतिथि मनाई गई। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सदस्यगण एवं अन्य नागरिको ने उपस्थित होकर डॉक्टर खूबचंद बघेल की मूर्ति में फूल माला पहनकर तथा पूजा अर्चना कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा नेवरा शहर के संरक्षक जैनेंद्र बघेल , केन्द्रीय कार्यकारीणी सदस्य अनिल वर्मा, क्षेत्र प्रधान शिव वर्मा, कुर्मी समाज युवा अध्यक्ष दीपक वर्मा , पार्षद रानी सौरभ जैन, भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा, सरपच सतभावा सन्दीप वर्मा, नूतन वर्मा, विजय ठाकुर,जितेंद्र सेन, युवा महामन्त्री अनिल वर्मा, सुरेश उच्चहरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा नेवरा शहर के संरक्षक के जैनेंद्र बघेल ने कहा कि स्वतंत्र छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए सबसे पहले डॉक्टर खूबचंद बघेल ने सपना देखा था। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके भी काफी योगदान रही है। वर्ष 1930 में उन्होंने नौकरी छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि बघेल एक कृषक नेता एवं छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा थे। नपा अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा, मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा, विकाश सुखवानी ने पुण्य तिथि पर नमन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *