पुनर्गठन सलाहकार समिति के सचिव ने किया वृद्ध आश्रम का निरीक्षण

भास्कर न्यूज | भरतपुर राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन सलाहकार समिति के सदस्य सचिव राजनारायण शर्मा महिला सेवा इकाई की अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने वृद्ध आश्रम का दौरा किया। वहां रह रहे वृद्धों से बात की तथा स्वास्थ्य मंदिर के संस्थापक वीरेंद्र अग्रवाल को बताया कि वर्तमान समय में बुजुर्गों के लिए इस प्रकार के देखभाल केंद्र की बहुत जरूरत है। जहां की बुजुर्ग अपने को सुरक्षित और स्वस्थ महसूस कर सके। स्वास्थ्य मंदिर को चाहिए कि वह यहां पर एटीएम स्थापित करें, ताकि बुजुर्गों को पैसा निकालने में परेशानी ना हो तथा आईएसडीएलसी से सड़क के बारे में कहकर गहरे मोड को सीधा करवाया जाए। इस अवसर पर महिला सेवा इकाई की अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने कहा कि वृद्ध आश्रम पर अभी वर्तमान में बुजुर्गों के लिए 10 से अधिक कमरे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *