पुराना बस स्टैंड से हटेगी शराब दुकान, लोगों को मिलेगी राहत

भास्कर न्यूज | कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड में गीतांजलि भवन के सामने शराब दुकान से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन शराबियों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता है। मेन रोड पर शाम के बाद बेतरतीब वाहन खड़े करने से जाम लगता है। महिलाओं व छात्राओं से नशेड़ी छिंटाकंशी करते हैं और राहगीरों से मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोग परेशान हैं और क्षेत्र में कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं पास के मंदिर में आने से श्रद्धालु डरते हैं। लंबे समय से शराब दुकान को हटाने की मांग चल रही है। इसके लिए व्यापारिक संगठन के अलावा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने आवाज उठाई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आबकारी मंत्री देवांगन के पहल के बाद अब क्षेत्रवासियों को जल्द शराब दुकान दूसरे जगह शिफ्ट होने की उम्मीद है। शराब दुकान दुसरी जगह शिफ्ट होने से क्षेत्र को लोगों को शराबियों से राहत मिलेगी। शहर के 10 बड़े सामाजिक और व्यापारिक संगठन सड़क पर उतरे थे वित्तीय वर्ष की समाप्ति करीब है, ऐसे समय में ही शराब दुकानों की शिफ्टिंग होती है। पिछले साल व्यापारिक संगठन ने शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए विरोध जताया था। कई बार प्रशासन को ज्ञापन देकर हटाने की मांग की गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। वार्ड-12 की पार्षद सुलोचना यादव ने शराब दुकान हटाने पत्र लिखा था। इसके अलावा जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रोटरी क्लब कोरबा, मध्य नगरीय व्यापारी संघ, सरस्वती शिशु मंदिर पुराना बस स्टैंड, गुरु सिंह सभा इतवारी बाजार, श्री श्याम मित्र मंडल, श्री पंचदेव मंदिर सेवा समिति, श्री श्वेतांबर जैन समिति, श्री राम जानकी मंदिर पुराना बस स्टैंड खुलकर शराब दुकान के विरोध में सामने आए और पत्राचार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *