पुरानी घटनाओं पर झगड़ा बेवकूफी : प्रो. दरबारी लाल

अमृतसर| पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर और इतिहास के प्रो. दरबारी लाल ने नागपुर में हुई हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गुजरे जमाने की घटनाओं पर लड़ाई-झगड़ा और आगजनी करना बेवकूफी की हद है। इससे सामाजिक सौहार्द और भावनात्मक एकता को ठेस पहुंचती है। कुछ गिनती के लोग पूरे समाज में तनाव पैदा कर देते हैं, जो राष्ट्र के हितों से खिलवाड़ करने जैसा है। प्रो. लाल ने कहा कि यह सच्चाई है कि भारत में अतीत में कई छोटे-बड़े राजाओं का शासन था। वे विदेशी आक्रमणकारियों का मिलकर सामना नहीं कर सके। इसी कारण भारत 800 वर्षों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा। प्रो. लाल ने कहा कि इतिहास हमें भूतकाल की गलतियों से सीखने का अवसर देता है, न कि हिंसा के लिए उकसाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *