भास्कर न्यूज | महासमुंद बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर में दो पक्षों के पुरानी रंजिश के चलते बीच मारपीट का मामला सामने आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते बताया कि मनदीप कौर सलुजा पति कंवलजीत सलूजा ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 4 मई को रात 9:30 बजे के आसपास उसके चाचा सुखविंदर सिंह सलूजा और अमरजीत कौर सलूजा दोनों ने मिलकर उसके बाउंड्री वाल गेट के अंदर में आकर उसे और उसके पति कंवलजीत सलूजा को पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट भी किये। मारपीट से उन्हें चोंट आया है। जबकि अमरजीत कौर पति सुखविन्दर सिंह सलूजा ने बताया कि 4 मई को लगभग रात 9 बजे के आसपास उसका भतीजा कंवलजीत सिंह सलूजा और भतीजा बहु मनदीप कौर सलूजा दोनों ने मिलकर उसके घर मे लगे गली में आकर चिल्लाते हुए उसे और उसके पति सुखविंदर सिंह के साथ पुरानी रंजिश वश गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने हाथ मुक्का से मारपीट भी किया। मारपीट से उन्हें चोंट आया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2)-बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


