पुरानी रंजिश में चाकूबाजी दो युवक चोटिल…VIDEO:एक साल पुराने विवाद पर युवक दोबारा भिड़े, पुलिस ने पीड़ित-आरोपी पर दर्ज किया केस

रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में एक साल पुरानी रंजिश ने गुरुवार की दोपहर हिंसक रूप ले लिया। पारस नगर निवासी शुभम निषाद (21) पर सिविल लाइन निवासी तनुज सेन और उसके नाबालिग साथी ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों के हमले से पीड़ित को पांच जगह चाकू लगी है। पीड़ित शुभम ने आरोपी तनुज से चाकू छिनाई, जिस वजह से वो भी घायल हो गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला देवेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारस नगर निवासी शुभम का सिविल लाइन निवासी तनुज से बीते एक साल से विवाद चल रहा था। गुरुवार को तनुज अपने नाबालिग दोस्त के साथ पारस नगर इलाके में घूम रहा था, इस दौरान उसे शुभम खड़ा दिखा। शुभम के दिखने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और तनुज ने अपने पास रखे चाकू से शुभम पर हमला कर दिया। हमले में शुभम के सिर, जांघ, पैर, गर्दन और कंधे में चोट आई है। वहीं चाकूबाजी में तनुजा के हथेली में चोट लगी है। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुभम ने तनुज और उसके नाबालिग दोस्त को हिरासत में लिया है। वहीं तनुज को शिकायत पर शुभम की भी गिरफ्तारी हुई है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। अब पढ़े विवेचना अधिकारियों ने क्या कहा देवेंद्र नगर थाना प्रभारी जितेंद्र असैय्या ने बताया, कि दोनों पक्षों के बीच गुरुवार की दोपहर को विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। एक पक्ष की गिरफ्तारी हो गई है। दूसरे पक्ष के खिलाफ मामले में जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *