पुरानी रंजिश में पिटाई,दो महीने बाद भी केस दर्ज नहीं

भास्कर न्यूज | लुधियाना डेंटल कॉलेज के पास युवक पर हुए जानलेवा हमले को करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर हस्तक्षेप की मांग की है। जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी को अरुण चौहान कॉलेज के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अरुण को बेरहमी से पीटा और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।अरुण का कहना है कि हमले के तुरंत बाद उसने थाना मोती नगर में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अरुण के पिता अजय कुमार चौहान ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई, इसके बावजूद जांच आगे नहीं बढ़ाई गई। परिवार के मुताबिक, हमले के पीछे पुरानी रंजिश है। मुख्य आरोपी कार्तिक को अरुण का पूर्व सहपाठी बताया गया है। आरोप है कि अरुण द्वारा कार्तिक और उसकी एक महिला मित्र के संबंधों की जानकारी परिजनों को देने से वह नाराज था। इसी कारण कार्तिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कराया। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और दोबारा हमला कर सकते हैं। उन्होंने 25 फरवरी को पुलिस कमिश्नर को मिलकर केस दर्ज करवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *