पुरानी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर को मारे चाकू:फेफड़ों में फंसा 5-6 इंच का टुकड़ा, डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी में 1 घंटे ऑपरेशन कर बचाई जान

शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में युवक के 8-10 घाव लगे। घायल हालात में युवक को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायल का एक्सरे करवाया तो चाकू रीढ़ की हड्डी को काटते हुए फेफड़ों के अंदर फंसा दिखा। डॉक्टर की टीम ने इमरजेंसी में ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई।घायल विक्रम शर्मा (27) डीसीएम का रहने वाला है। जो प्रोपट्री डीलर का काम करता था। एमबीएस हॉस्पिटल में सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ राजेश वासवानी ने बताया कि युवक गंभीर हालत में भर्ती हुआ था एक्स्-रे रिपोर्ट में चाकू का एक टुकड़ा फंसा हुआ नजर आया। रीड की हड्डी में भी कट लगा हुआ था। चाकू का टुकड़ा लगभग 5 से 6 इंच लम्बा था। इमरजेंसी में डॉक्टरों की पांच टीम ने 1 घंटे ऑपरेशन किया। मरीज की बीपी पल्स नही आ रही थी। हमने जांचे कर चेस्ट ट्यूब डाली जीवन रक्षक दवाइयां दी। फेफड़ों में फंसे चाकू के टुकड़े को अगर किसी औजार की सहायता से खींचते तो फेफड़ों में ओर जगह भी कट लग सकते थे। इसलिए उस हिस्से को खोलकर चाकू के टुकड़े को निकाला गया। दोस्त बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि विक्रम व जीतू के साथ बाइक से रायपुरा से डीसीएम की तरफ जा रहा।बीच में टॉयलेट करने रुके थे। जीतू और विक्रम एक तरफ खड़े हुए थे। वहां 7 से 8 लोग घात लगाए बैठे हुए थे। सभी लोग विक्रम के पास आए और मारपीट शुरू कर दी। इतने में एक ने चाकू निकालकर 8 से 10 बार विक्रम पर हमला कर दिया। विक्रम पर 1 मिनट में 8 से 10 बार वार किया। फिर मौके से फरार हो गए। घायल विक्रम को बाइक पर बैठाने की कोशिश की। वो बैठ नहीं पाया। पीछे से एक परिचित की कार आ रही थी उसमें बैठ कर प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। वहां से डॉक्टर ने नयापुरा एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *