पुराने आरटीओ रोड पर सड़क बदहाल

भीलवाड़ा | शहर के पुराने आरटीओ रोड पर निंबार्क आश्रम के सामने सड़क की हालत खराब हो चुकी है। सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने हादसे से बचाव के लिए गड्ढे में टहनियां और पत्थर डालकर अस्थायी संकेतक लगाया है, लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। अंधेरे में गड्ढा नजर नहीं आने से कई दोपहिया वाहन चालक फंस चुके हैं। दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क और अधिक टूटती जा रही है। – अनिल जैन, संजय कॉलोनी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *