सिरोंज4 नगर पालिका का अतिक्रमण विरोधी अमला गुरुवार को दोपहर में पुराने बस स्टैंड पहुंचा। टीम के साथ जेसीबी मशीन भी थी। मशीन देखते ही दुकानदारों ने खुद ही अवैध कब्जा हटाना शुरू कर दिया। शाम तक कई गुमठियां हटाई गईं। नगर पालिका सीएमओ रामप्रकाश साहू ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरे शहर में चल रही है। कब्जाधारी खुद ही हट जाएं तो अच्छा है। नहीं हटे तो नगर पालिका अमला कार्रवाई करेगा।


