रायगढ़| यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुरी से पुणे के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव रायगढ़ स्टेशन पर भी दिया गया है। 08405 पुरी-पुणे स्पेशल 27 फरवरी को पुरी से सुबह 6 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायगढ़ सहित बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव लेगी। ट्रेन दोपहर 3:13 बजे रायगढ़ पहुंचेगी और 3:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह शाम 6:15 बजे बिलासपुर, रात 8:05 बजे रायपुर, 9:05 बजे दुर्ग और 11:04 बजे गोंदिया पहुंचेगी। अगले दिन तड़के 1:10 बजे नागपुर, 2:10 बजे वर्धा, 3:15 बजे बडनेरा, 6:15 बजे भुसावल, 9:05 बजे मनमाड, 10:20 बजे कोपरगांव, 12:10 बजे अहिल्या नगर और 2:58 बजे दौड होते हुए शाम 4:50 बजे पुणे पहुंचेगी।


