पुलवामा आतंकी हमला, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सूरजपुर | विकासखंड रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली में पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय की अनीता सिंह ने बच्चों को बताया कि छह साल पहले 14 फरवरी 2019 को दोपहर करीब 3 बजे, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक ऐसा आतंकी हमला हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में और तनाव बढ़ा दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *