पुलवामा के शहीदों को भाजपा युवा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर | भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल ने महामाया चौक सरकंडा में शोक सभा आयोजित कर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार ने कहा कि ं14 फरवरी का दिन भारत के इतिहास में उन वीरों की गाथा का दिन है, जिन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके इस बलिदान को राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। युवा मोर्चा सदैव सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रवाद के पथ पर अडिग रहेगा। इस मौके पर महर्षि बाजपाई, अभिषेक तिवारी,रवि सिंह ,अशोक राजपूत, तुषार साव ,संस्कार सोनी,आदित्य जगत, आयुष कश्यप, यश कश्यप, राज पाली, शौर्य सराफ,अनीश तिवारी, आलोक वर्मा,अनमोल तिवारी, अमितेश मिश्रा, आकाश दुबे, मोहन जायसवाल समेत अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *