महासमुंद| ग्राम खरोरा के शहीद स्मारक में 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने भाव विभोर होकर पुलवामा आतंकी हमले को एक काला अध्याय बताया। इस दौरान सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने वीर शहीदों के बलिदान को याद किया। शाम को दीप प्रज्जवलित कर शहीदों को नमन किया गया।


