पुलिया के ऊपर से नीचे गिरा किसान, मौत:यह पता नहीं चला कि गिरा कैसे, सुबह अस्पताल आए परिजन

अलवर विजय मंदिर थाना क्षेत्र घाटला पड़ीसल पुलिया के ऊपर से दिलावरपुर गांव निवासी विक्रम (42) पुत्र रामननिवासी किसान गर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। किसान का पुलिया के ऊपर से गिरने का कारण का पता नहीं चल सका। जिसकी पुलिस जांच करेगी। मृतक विक्रम के भतीजे दिनेश यादव ने बताया कि विक्रम गांव से किसी काम से गया था। इस दौरान पैदल पैदल आते समय घाटला पड़ीसल पुलिया से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक विक्रम के दो बेटे ओर दो बेटियां है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। विक्रम खुद खेती बाड़ी का कार्य करता था। मृतक विक्रम के पुल से नीचे गिरने की मौत होने की जैसे ही परिजनों को सूचना मिली उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का कहना है कि पैदल आते समय पुलिया से गिराया। गिरने का कारण समझ नहीं आया है। उनको मंगलवार सुबह पता लगा। जबकि विक्रम रात को ही गिर गया था। मौके पर मौत हो गई। अब परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *