गुरदासपुर पुलिस चौकी में ASI और होमगार्ड की हत्या के पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार-मंगलवार पुलिस स्टेशनों और नाकों की चेकिंग। इस दौरान डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन जाने वाला रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद मिलने पर वह पुलिसकर्मियों पर भड़क उठे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। सांसद रंधावा ने इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर पहले भी सवाल उठाए थे और एसएसपी गुरदासपुर आदित्य तथा थाना दोरांगला के एसएचओ को निलंबित करने की मांग की थी। अब तीन प्वाइंट में जानिए रंधावा की चेकिंग को पुलिस स्टेशन जाने रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद मिला
रात करीब 11 बजे, जब सांसद रंधावा पुलिस स्टेशनों और नाकों की जांच के लिए निकले, तो उन्होंने देखा कि डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था।रास्ता बंद देखकर रंधावा गुस्से में आ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिस सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए यहां खड़ी है और पुलिस स्टेशन का रास्ता क्यों बंद किया गया है। जब एक पुलिसकर्मी ने बताया कि शहर में गश्त लगाई गई है, तो रंधावा ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर गश्त लगाई गई है, तो रास्ता बंद करने की क्या जरूरत है। सांसद घूम सकता था, तो पुलिस क्यों नहीं रंधावा ने बताया कि उन्हें खुद आकर रास्ता खुलवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब उनकी गाड़ी आती देखी, तब एक पुलिसकर्मी ने रास्ता खोला। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा, “रात के समय जब एक सांसद अपनी गाड़ी में घूम सकता है, तो आपकी पुलिस और आपके ऑफिसर मर गए हैं? आपको इसी बात की तनख्वाह मिलती है।” उन्होंने एक अधिकारी पर भड़कते हुए कहा, “आप सब ने पुलिस और पंजाब का सत्यानाश कर दिया है।” खुद रास्ता खुलवाने के दिए आदेश रंधावा ने तुरंत पुलिसकर्मी कमलजीत सिंह को रास्ता खोलने का निर्देश दिया। रंधावा ने जोर देकर कहा कि लोगों को अपनी शिकायतें लेकर पुलिस स्टेशन आना होता है, और रास्ते बंद करने से लोग कहां जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में पंजाब के डीजीपी से भी अपील की है।
गुरदासपुर में हुई घटना के बाद स्पेशल डीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला सोमवार को गुरदासपुर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से हुई बातचीत को तीन प्वाइटों में जानिए –
जांच एडवांस स्टेज पर सीनियर अफसर गुरदासपुर में कर रहे कैंप
– पंजाब के स्पेशल डीजीपी क्राइम अर्पित शुक्ला ने गुरदासपुर में हुई घटना का जायजा लिया। इस मौके उन्होंने मीडिया से कहा कि यह दुखद है। हमारे सीनियर अफसर अब गुरदासपुर में कैंप कर रहे हैं। हमारी जांच एडवांस स्टेज पर है। अभी कुछ भी कहना मुनासिब नहीं है और ठीक भी नहीं है। जैसे ही हमें तथ्य पता चलते हैं, हम इस बारे में जानकारी शेयर करेंगे।
सवाल – गैंगस्टर की जो वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह जिम्मेदारी तक ले रहे है
जवाब – मैंने जैसे आपको बताया कि इन सारी चीजों और जो भी एंगल हैं, उन सब पर हम लगातार जांच कर रहे हैं। टीम बनी हुई हैं। अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। जैसे ही तथ्य सामने आएंगे, आपके साथ शेयर किए जाएंगे। सवाल – एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी है, काफी बड़ी बॉर्डर लाइन है। तीन जगह ही यह टेक्नोलॉजी लगी है।
जवाब – तीन जगह पंजाब पुलिस द्वारा अभी लगाई गई है। हमारी एंटी ड्रोन मशीन है, जो अलग-अलग जगह लगाई जाएगी। इसके अलावा भी हमारे एंटी ड्रोन सिस्टम हैं, जो काम कर रहे हैं। हम अपनी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ मिलकर पेट्रोलिंग बढ़ा रहे हैं। बॉर्डर के जो इलाके हैं, वहां नाकेबंदी की जाती है। सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को मजबूत किया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सारे कैमरे ऑपरेशन में हो गए हैं, ताकि जो संदिग्ध व्यक्ति हैं, उन पर निगाह रखी जाए और उन्हें फॉलो किया जाए। सवाल – दोरांगला में बीएसएफ व पुलिस इकट्ठे पेट्रोलिंग करती थी। उस दिन पुलिस साथ नहीं थी।
जवाब – मैं आपको बता रहा हूं कि इन सारी चीजों को हम इन्वेस्टिगेट कर रहे हैं। जैसे ही तथ्य सामने आएंगे।


