पुलिसकर्मियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार:कलेक्टर-आईजी को कंधों पर उठाया, घाघरा-लूगड़ी पहनकर जवान ने किया डांस

राजस्थान के कई जिलों में आज पुलिसकर्मी होली खेल रहे हैं। अजमेर पुलिस लाइन में अफसरों और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। डीजे की धुनों पर डांस किया। पुलिसकर्मियों ने अजमेर कलेक्टर लोकबंधु और आईजी राजेंद्र सिंह को कंधों पर बैठाकर डांस किया। वहीं, एसपी वंदिता राणा काला चश्मा लगाकर होली खेलने पहुंचीं। उन्होंने जवानों को रंग लगाकर जश्न मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर वाटर कैनन से पानी के बौछार कर होली खेली गई। कोटा में एसपी तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों ने राजस्थानी वेशभूषा में रंग-गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया। पुलिसकर्मी धोती-कुर्ता पहनकर पारंपरिक अंदाज में डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। एसपी ने भी जवानों के साथ डांस किया। सवाई माधोपुर में पुलिसकर्मियों ने एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के साथ होली खेली। पुलिसकर्मियों ने डीजे पर राजस्थानी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। भरतपुर में पुलिसकर्मियों ने कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी दिगंत आनंद को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पुलिसकर्मी दोनों को कंधों पर बैठाकर नाचे। घाघरा-लूगड़ी पहनकर नाचा पुलिस का जवान बारां पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक अंदासु और एएसपी राजेश चौधरी ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर होली मनाई। जवानों ने एसपी और एएसपी को कंधों पर उठाकर डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया। डीग पुलिस लाइन में हेड कॉन्स्टेबल अतर सिंह ने घाघरा-लूगड़ी पहनकर महिला का वेश धारण कर साथी जवानों के साथ डांस किया। डूंगरपुर में भी जवानों ने कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी मनीष कुमार को कंधों पर उठाकर ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। करौली में पुलिसकर्मियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया। इस दौरान स्थानीय होली गायक मंडलियों ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। भीलवाड़ा पुलिस लाइन में एसपी धर्मेंद्र सिंह ने जवानों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। डीजे पर जमकर डांस किया। देखिए, पुलिसकर्मियों की होली की PHOTOS… … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *