अजमेर में पुलिसकर्मी और रोडवेज कर्मचारी के बीच विवाद सामने आया है। पुलिसकर्मी और परिचालक ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत लेकर परस्पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मशीन से सिर पर किया हमला जिला डीडवाना निवासी कॉन्स्टेबल रुपाराम नायक ने शिकायत देकर बताया कि 23 दिसंबर को वह थाने से एफएसएल माल जमा करवाने के लिए अजमेर आया था। शाम के समय वह अपने अन्य कॉन्स्टेबल साथी बनवारी के साथ रोडवेज बस पहुंचा और नागौर जाने वाली बस में बैठने लगे थे। तभी बस परिचालक अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए उसके ऊपर टिकट काटने वाली मशीन से हमला कर दिया। बाद में परिचालक और चालक द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। यात्रियों और उसके अन्य साथी कांस्टेबल के द्वारा बीच बचाव किया गया। पुलिसकर्मियों की हाथापाई परिचालक नथूराम ने शिकायत देकर बताया कि ड्यूटी के वक्त दो पुलिसकर्मी द्वारा नागौर के लिए टिकट मांगने पर उन्हें टिकट विंडो पर जाकर लाने के लिए कहा था। लेकिन पुलिस कर्मी द्वारा आक्रोश दिखाते हुए उसके साथ हाथापाई की गई। इस दौरान अर्जित किया गया कैश गिर गया और उसके चोट आई है। इसके साथ मशीन टूट गई और पुलिसकर्मी के वजह से अजमेर से नागौर के लिए 156 किलोमीटर निरस्त हुए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों तरफ से परस्पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


