पुलिस और चोर का तालमेल…:बयान लेने जौरा गई थीं सबलगढ़ टीआई, तभी थाने में मनाया था जन्मदिन

जौरा थाने का एक और फोटो सामने आ रहा है, जिसमें बाइक चोर लवकुश शर्मा थाना प्रभारी सबलगढ़ राजकुमारी परमार को पुष्प भेंट करते नजर आ रहा है। 27 फरवरी को टीआई परमार सरकारी काम से जौरा थाने गई थीं। यहां पर टीआई शुक्ला ने उनके लिए केक मंगाया था। इस दौरान लवकुश शर्मा थाने में मौजूद था और उसने भी लगे हाथ टीआई परमार को पुष्प भेंट किए थे। गौरतलब है कि जौरा टीआई दर्शन शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बाइक चोर लवकुश शर्मा उनको कंधे पर उठाए हुए था। यह वीडियो 28 फरवरी को टीआई शर्मा के जन्मदिन के मौके का था। मामला सामने आने के बाद टीआई शर्मा को सस्पेंड किया जा चुका है। जो नया मामला सामने आया है, उसके अनुसार निवास गांव के स्कूल में महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में टीआई सबलगढ़ राजकुमारी परमार को जौरा थाने भेजा गया था। यहां उन्हें पीड़ित महिलाओं का बयान लेना था। इस दिन टीआई परमार का जन्मदिन था। थाना प्रभारी जौरा दर्शन शुक्ला ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक और माला मंगवाई। टीआई शुक्ला की मौजूदगी में बाइक चोर लवकुश शर्मा थाने के स्टाफ के साथ मौजूद था और उसने बाकायदा टीआई परमार को पुष्प भेंट किए। परमार को चोर लवकुश द्वारा पुष्प भेंट करने की तस्वीर निकल कर सामने आई है। इससे जाहिर हो रहा है कि लवकुश शर्मा का जौरा थाने में आना जाना था और सब को उसके बारे में पूरी जानकारी थी। टीआई शुक्ला मेरे बैचमेट हैं टीआई शुक्ला मेरे बैचमेट हैं। 27 फरवरी को मेरा जन्मदिन था और मैं जौरा में दो महिलाओं के बयान लेने के लिए गई थी। टीआई शुक्ला और स्टाफ ने मेरे लिए केक मंगाया था। उस दौरान एक व्यक्ति ने मुझे पुष्प भेंट किए थे। मुझे तस्वीर वायरल होने के बाद पता चला है कि वह बाइक चोर लवकुश था। जो उस दिन जौरा थाने में मुझे मिला था। -राजकुमारी परमार, टीआई सबलगढ़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *