पुलिस कमिश्नरी सिस्टम का एक माह पूरा:15,836 वारदातें… शहर में दुष्कर्म-चोरी ज्यादा, देहात में हत्या-दहेज मृत्यु व सड़क हादसे अधिक

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हुए एक माह हो गया है। इस दौरान 200 से ज्यादा एफआईआर 800 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इस सिस्टम में शहर को तीन जोन सेंट्रल, वेस्ट और नॉर्थ में बांटा गया है। शहर के 21 थानों को इन तीनों जोनों में शामिल किया गया है। दावा किया गया था कि इस व्यवस्था से पुलिसिंग मजबूत होगी और अपराधों पर नियंत्रण लगेगा। पिछले साल जिले के 33 थानों में कुल 15,836 आपराधिक घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें कमिश्नरी क्षेत्र के 21 थानों में दुष्कर्म, चोरी और जालसाजी की घटनाएं ज्यादा रहीं, जबकि ग्रामीण इलाकों के 12 थानों में हत्या, मारपीट, दहेज मृत्यु और सड़क हादसों में मौत के मामले अधिक सामने आए। अपराधों के अंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर कमिश्नरेट एरिया में वेस्ट जोन-2 सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है। इसका कारण ये है कि पिछले एक साल में इस क्षेत्र के 9 थाना क्षेत्रों में 4,072 घटनाएं दर्ज हुई है।
भास्कर एक्सपर्ट अन्वेष मंगलम, रिटायर डीजी अभी आंकड़ों पर ध्यान न दें, आगे सख्ती के बाद अपराध में कमी आएगी कमिश्नरी लागू होने के बाद अभी थानों का बंटवारा हुआ है। इसी वजह से जोनवार अपराध ज्यादा लग रहे हैं, लेकिन आगे इसमें कमी आएगी। कमिश्नरी प्रणाली में ऑफिसर बेस्ड पुलिसिंग होती है। पेट्रोलिंग, गश्त और मॉनिटरिंग बढ़ जाती है। हालांकि शुरुआत में पुलिस कमिश्नर को आंकड़ों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। थाने में आने वाली हर शिकायत पर एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। इससे बदमाशों की पहचान होती है और कार्रवाई से उनकी सूची तैयार होती है। इसलिए आपराधिक मामलों में तुरंत केस दर्ज करना जरूरी है। रोज 5 से ज्यादा चोरी, हर दिन एक अपहरण
रायपुर जिले में रोजाना औसतन पांच से अधिक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इनमें बाइक और मोपेड चोरी के मामले सबसे ज्यादा हैं। पिछले साल चोरी की 1,921 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 1,442 वाहन चोरी और 479 मकान चोरी के मामले शामिल हैं। बेसिक और विजिबल पुलिसिंग पर जोर
रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू हुए एक सप्ताह ही हुआ है। अभी बेसिक और विजिबल पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है। नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जोनवार अपराध की समीक्षा की जाएगी कि किस इलाके में किस तरह की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
– डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *